Breaking News

रुद्र शक्ति सेना सामाजिक संगठन के  नारी शक्ति द्वारा महाशिवरात्रि का  लखनऊ के शिव भोला मंदिर मे हुआ संपन्न। 



 

लखनऊ (यूपी) 21 फरवरी 2020 को उत्तर प्रदेश लखनऊ गोमतीनगर के शिव भोला मंदिर मे रुद्र शक्ति सेना सामाजिक संगठन नारी शक्ति परिवार के द्वारा देवो के देव महादेव जी के महापर्व महाशिवरात्रि पूजन का आयोजन बहुत ही कुशलतापूर्वक संपन्न हुई शिव भोला मंदिर को महाशिवरात्रि के शुभ मुहूर्त पर पुष्प माला व बेलपत्र से मंदिर की चारो ओर सजावट की गई एवं भजन कीर्तन, भागवत कथा व आए सभी लखनऊ निवासियों मे फल मिष्ठान वितरण किया गया व महादेव की भस्म आरती कर महाशिवरात्रि समस्त नारी शक्ति परिवार ने मनाई ।

 

इस बार महाशिवरात्रि के पूजन मे लखनऊ की सैकड़ो बहने शामिल रहे हुई मौके पर पहुची नारी शक्ति राष्ट्रीय सदस्य व जिला लखनऊ अध्यक्ष रीना हिंदू जी ने शिव भोला मंदिर मे आए सभी बहनो का स्वागत पुष्प मालाओं से करते हुए सभी आए शिव भक्तों का आभार व्यक्त करती हुई कहा कि आज रूद्र शक्ति सेना सामाजिक संगठन के नारी शक्ति उपाध्यक्ष पूनम हिन्दू जी एवं युवा शक्ति जिला लखनऊ अध्यक्ष जी की शादी की सालगिरह पर समस्त नारी शक्ति परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं मैं देवो के देव महादेव जी से प्राथना करती हूं कि आप दोनों सदा मुस्कराते रहे यूँही व आप दोनों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आए सभी भक्तों ने जो अपना अपना अमूल्य समय निकालकर अपने सह परिवार के साथ सम्मलित हुई इसलिए मैं आप सभी की सदा आभारी रहूंगी। 

 

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर महादेव के पूजन के आयोजन मे शामिल होकर देवो के देव महादेव जी के महापर्व महाशिवरात्रि के आयोजन को भव्य बनाने के आप सभी का सहयोग सदा रहा है और सदा रहेगा मैं आशा करती हूँ। महाशिवरात्रि के आयोजन सफल बनाने मे अपना अपना अमूल्य योगदान देने वाले पदाधिकारि नारी शक्ति राष्ट्रीय सदस्य व जिला लखनऊ अध्यक्ष रीना हिन्दू,जिला लखनऊ उपाध्यक्ष पूनम हिन्दू,जिला लखनऊ पदाधिकारी गीता हिन्दू,जिला सचिव अर्चना हिन्दू,पश्चिम बंगाल प्रदेश सचिव मंजूषा हिन्दू,युवा शक्ति जिला लखनऊ अध्यक्ष दीप चंद हिन्दू, आदि लोग का योगदान रहा |

 

रुद्र शक्ति सेना सामाजिक संगठन परिवार उत्तर प्रदेश से जुड़ने हेतु हमारे नारी शक्ति हेल्पलाइन नंबर 7870300070 / 7354803111 पर कॉल कर तुरंत सम्पर्क करें।


No comments