Breaking News

चित्रकूट मंडलीय संघ समितियों को किया गया भंग



 

कानपुर: (सूरज कश्यप/गुड्डू सिंह) सत्य प्रकाश प्रान्तीय महामंत्री उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में आस्था गेस्ट हाउस इंदिरा नगर कानपुर में संघ की बैठक हुई।बैठक में समय से चुनाव न कराने, विभिन्न अनियमितताओं में लिप्त रहने तथा संघी दायित्वों के प्रति संवेदनशील ना रहने के कारण चित्रकूट मंडलीय संघ तथा इसके अंतर्गत समस्त जनपदों की कार्य समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया।मथुरा प्रसाद मिश्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर क्षेत्र चांदपुर जनपद चित्रकूट को मंडलीय एवं चित्रकूट का संयोजक तथा अरविंद कुमार कुशवाहा सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहपुर क्षेत्र बिसंडा जनपद बांदा के सह-संयोजक नामित करते हुए जल्द चुनाव कराने के लिए निर्देशित किया गया।जैनुल आबदीन प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेहुतिया विकास क्षेत्र चित्रकूट एवं  हर्ष त्रिपाठी प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय हुडा क्षेत्र मानिकपुर जनपद चित्रकूट को जनपद का संयोजक नामित किया गया।मोहम्मद तुफैल सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय विकास क्षेत्र पहाड़ी एवं अर्जुन सिंह सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनिकपुर जनपद चित्रकूट का सदस्य नामित किया गया।       

 

 बैठक का संयोजन योगेंद्र सिंह अध्यक्ष कानपुर नगर ने किया। कार्यक्रम में सत्य प्रकाश मिश्र प्रान्तीय  महामंत्री, संजय कुमार कनौजिया प्रान्तीय कोषाध्यक्ष,श्रीमती संतोष यादव प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुणेंद्र वर्मा प्रान्तीय मंत्री,आदित्य मिश्र प्रांतीय ऑडिटर,मोहम्मद मजहर, अब्दुल रशीद, विकास सिंह चंदेल,गजेंद्र सिंह,ब्रजेश वर्मा, बृजेंद्र सिंह के अतिरिक्त सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।


No comments