Breaking News

कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा जरूरतमंदों को दिया जा रहा भोजन


 

कानपुर : कांग्रेस के पूर्व विधायक सेवक अजय कपूर नगर व दक्षिण के जरूरतमंद परिवारों को सहायता पहुंचाने के उद्धेश्य से चलाया जा रहा " सेवक सहायता अभियान " कार्यक्रम लगातार जारी है हर दिन जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंच रही है. आज स्वयं वितरण कार्य का जिम्मा उठाते हुए गोविंदनगर विधानसभा के " नौरैयाखेड़ा " में कार्यकर्ताओं राष्ट्रीय चौहान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह चौहान के साथ उपस्थित होकर 375 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की गई। इस अभियान को मजबूती प्रदान करने में आज योगदान देने वाले राम सिंह चौहान, पार्षद जे0 पी0 पाल,प्रिंशु शुक्ला,सीताराम शुक्ला, अरविंद पाल, रामखिलावन, विनोद सिंह,अमित सिंह, अशोक सिंह, तेजबहादुर, अविनाश सिंह आदि अन्य सभी साथियों का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

 


 

आप सभी द्वारा क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए निःस्वार्थ भाव से जो परिश्रम किया जा रहा है उसके लिये आपको कोटि- कोटि प्रणाम करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आप सभी खुशियों के साथ जीवन व्यतीत कर जरूरतमंद लोगों के लिए समर्पित रहे।

No comments