Breaking News

राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने मुन्ना कुमार राउत 



 

पटना : (सूरज कश्यप/गुड्डू सिंह) बिहार प्रदेश में समाजिक चेतना और समाज के प्रति किए गए कार्यो एवं निष्ठा को देखते हुए राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह वाल्मीकि के अनुशंसा पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मुन्ना कुमार राउत को नियुक्त किया गया। बिहार में सफाई कर्मचारियों के साथ हो रहें शोषण के खिलाफ हमेशा आवाज़ उठाते रहे हैं मुन्ना कुमार चाहें कर्मचारियों का कम वेतन का मामला हो या फिर उनके सुरक्षा उपकरणों को लेकर या फिर बिहार में हो रहें दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों आउटसोर्सिंग का मामला हो वो हमेशा सफाई कर्मचारियों के साथ खड़े रहें है। स्वच्छकार समाज और मेहतर वाल्मीकि समाज के हक और अधिकार की लडाई निरंतर लड़ते रहतें हैं। मुन्ना कुमार राउत को बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद के मिलनें से बिहार में सफाई कर्मचारियों का काफी होसले बढ़ा है । जिसमे सफाई कर्मचारी से लेकर अन्य मजदूरों मे भी काफी उत्साह एवं उमंग देखने को मिल रही है। बधाई कर्ताधर्ताओं का भी ताते लगें हुए है अखिल भारतीय मेहतर समाज संगठन के संस्थापक दिलीप राउत और राष्ट्रीय अध्यक्ष डाँ0 कृष्ण राम के बिहार प्रदेश महासचिव संजय कुमार गांधी एवं प्रीतम कुमार

पटना नगर निगम के प्रेम कुमार (कवि ) पटना नगर निगम चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ के महासचिव नन्द किशोर दास और हजारों सफाई कर्मचारी भाई बहनों ने उनकों फुल माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।


No comments