Breaking News

गौ रक्षा अभियान लखनऊ मे भी होगा आरंभ रूद्र शक्ति सेना बैठक के मुद्दों पर चर्चा



 

 

लखनऊ: लोहिया पार्क निकट गोमती नगर के शिव भोला मंदिर परिसर में गौ रक्षा गौ रक्षा अभियान की आरंभ उत्तर प्रदेश के जिला लखनऊ मे भी की जाने के लिए आज नारी शक्ति राष्ट्रीय सदस्य व उत्तर प्रदेश सलाहकार रीना हिन्दू ने बैठक रखी और स्थानीय नारी शक्ति जिला उपाध्यक्ष पूनम हिन्दू की अध्यक्षता में गुरुवार की देर शाम में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए नारी शक्ति राष्ट्रीय सदस्य रीना हिन्दू ने गौ रक्षा अभियान की जिला लखनऊ मे आरंभ करने के लिए कहा कि सूबे में विभिन्न दृष्टिकोण से विकास हो रहा है। तेजी के साथ भारत के कई राज्यों व  उत्तर प्रदेश के लोग विभिन्न मायनों में जागरुक हो रहे हैं। हिंदू धर्म में गाय को माता के समान मान कर लोग उसकी पूजा अर्चना करते हैं। प्रत्येक परिवार को चाहिए कि अपने घरों में गाय को रख कर उसकी सेवा अर्चना करे। इससे कई सनातन धार्मिक लाभ की प्राप्ति होती है। देशी गाय के दूध को पूरे विश्व मे सर्वोत्तम माना गया है। विदेशों में भी देशी गाय रखने की परंपरा पनपने लगी है। दूध के साथ-साथ गौ मूत्र, गोबर की वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कई महत्व लाभ आए दिन बताये गए हैं। बावजूद कई घरों में गौ माता को ससमय लोग चारा नहीं दे पाते हैं। इसके अलावा सड़कों पर बेतरतीब ढ़ंग से गौ माता को चरने के लिए छोड़ दिया जाता है। ऐसे में माता-पिता से शीर्ष श्रेणी में रहने वाली गौ माता की रक्षा नहीं हो पाती है। जबकि गौ रक्षा करना हर हिंदू भाई बहनो का कर्तव्य बनता है और इसके बाद नारी शक्ति की सभी उत्तर प्रदेश पदाधिकारीयो ने एकजुट होकर गौ माता की रक्षा के लिए भगवान शिव ने वेदों के समक्ष गणों के अधिपति के रुप में नंदी का अभिषेक करवाया,जिसके बाद नंदी हो गए नंदेश्वर। भगवान शिव ने नंदी को वरदान दिया कि जहां उनका निवास होगा वहीं नंदी भी विराजमान होंगे उसी नंदी की पूजा अर्चना कर महादेव से प्रर्थना किया कि समस्त नारी शक्ति परिवार को शक्ति प्रदान करे और गौ माता की हत्या वो उनके साथ अत्याचार करने वालों के खिलाफ लड़ने की शक्ति प्रदान करे। 

उसके बाद नारी शक्ति राष्ट्रीय सदस्य व उत्तर प्रदेश सलाहकार रीना हिन्दू ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर परिवार गाय को पाल कर उसकी सेवा अर्चना किया करें। गाय की तस्करी रोकने की दिशा में ससमय संबंधित सूचना रूद्र शक्ति सेना गौ रक्षा अभियान व स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचित करें। बैठक में नारी शक्ति उपाध्यक्ष पूनम हिन्दू,नारी शक्ति जिला लखनऊ संगठन मंत्री गीता हिन्दू ,युवा शक्ति जिला लखनऊ अध्यक्ष दीप चंद हिन्दू,नारी शक्ति जिला लखनऊ सदस्य रेणु हिन्दू  सहित कई अन्य निवासी लोग उपस्थित थे।


No comments