Breaking News

मुख्य विकास अधिकारी और परिषद अध्यक्ष ने की किया वृक्षारोपण   



                          

 

कानपुर :(सूरज कश्यप/गुड्डू सिंह) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास भवन के परिसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह एवं परिषद के अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी और परिषद के पदाधिकारियों के साथ चंदन के वृक्षो का पौधारोपण करके किय। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा की सभी व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाना चाहिए जिससे हम पर्यावरण रूपी इस अमूल्य धरोहर को बचा कर रख सकते हैं।परिषद अध्यक्ष ने बताया की हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने का आह्वान किया है.उन्होंने कहा कि पांच वर्ष तक इन पौधों के खाद,पानी और सुरक्षा की जिम्मेदारी का कार्य भी लोगों को निष्ठा से निर्वहन करना होगा।पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुखद एवं सुरक्षित भविष्य मिल सके.वही करोना महामारी में परिषद द्वारा मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में कर्मचारियों जनसमुदाय को मास्क वितरित किए गए।इस मौके पर जिला विकास अधिकारी जीपी गौतम केके,सर्वेश पांडे ,सीपी अवस्थी जिला उद्यान अधिकारी मनीष कुमार जिला कृषि अधिकारी आरपी मिश्र मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अखिलेश पांडे सहायक अभियंता डीआरडीए विकास बाबू पांडे सहायक लेखा अधिकारी विकास अस्थाना,आर पी सिंह, अरुण कुमार मिश्रा,विनोद दीक्षित,प्रत्यूष द्विवेदी, संतोष तिवारी, हरीश श्रीवास्तव,रामस्वरूप ,अजीत निगम,मंजू रानी कुशवाहा,कोमल सिंह ,सुरेश चंद यादव आदि उपस्थित रहे।       



No comments