Breaking News

श्री राधे-कृष्ण महोत्सव का भव्य आयोजन 14 फरवरी को लाजपत भवन में होगा



कानपुर (महेश प्रताप सिंह). रजत श्री फाउंडेशन के तत्वाधान में अध्यक्ष अरविंद सिंह की अध्यक्षता में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि श्री राधे-कृष्ण महोत्सव दिनांक 14 फरवरी 2021 दिन रविवार को लाजपत भवन लॉन मोती झील कानपुर में प्रस्तावित है। रजत श्री फाउंडेशन जो की एक सामाजिक एव सांस्कृतिक संस्था है। एवं विगत कई वर्षो से समाज सेवा के कार्य करती चली आ रही है। इसी श्रंखला में एक धार्मिक आयोजन श्री राधे-कृष्ण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष अरविन्द सिंह ने संवाददाता महेश प्रताप सिंह को बताया कि आयोजन की शोभा बढ़ाने के लिए अपने शहर ही नहीं बल्कि अन्य शहरों से भी अतिथि कलाकार आ रहे हैं। जिसमें जहाँ वृन्दावन के कलाकारों द्वारा बृजरज की अनुपम प्रस्तुति की जायेगी। वहीँ इन्दौर की सुप्रसिद्ध भजन गायिका सोना जाधव द्वारा श्री राधे - कृष्ण के मंत्र मुग्ध कर देने वाले भजन प्रस्तुत किये जायेंगे। इसी क्रम में महारास लीला, डांडिया रास, श्री राधा-कृष्ण की अनुपम झाँकिया तथा अन्त में फूलों की होली होगी। जिसमे सभी लोग भगवान कृष्ण एव राधा जी के अलौकिक रूप का दर्शन कर उनके साथ फूलों की होली का आनन्द उठायेंगे। हमारी संस्कृति हमारी धरोहर है। भगवान श्री कृष्ण व राधा जी के अटूट प्रेम बंधन को दिखाने की हमारी एक कोशिश है। कार्यक्रम संयोजक मनीष वर्मा ने बताया कि प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष अरविन्द सिंह, महामंत्री दीप्ति सिंह, प्रद्युम्न अवस्थी, भावना अदलखा, विनोद सिंह, नेहा जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments